Hair Fall Control के लिए Perfect Oiling Routine (Step-by-Step Guide)
अगर आप भी hair fall से परेशान हैं
और हफ्ते में 2–3 बार तेल लगाने के बाद भी कोई खास फर्क नहीं दिख रहा है,
तो इसका मतलब ये नहीं है कि oil काम नहीं कर रहा।
असल में problem तेल में नहीं,
👉 बल्कि उसे लगाने के तरीके में होती है।
बहुत लोग oiling तो करते हैं,
लेकिन सही routine follow नहीं करते
और यही कारण है कि तेल से कोई फायदा नहीं होता
इसलिए इस blog में हम कोई complicated theory नहीं,
👉 एक simple और practical oiling routine समझेंगे
जिसे आप आसानी से follow कर सकते हैं कहीं भी कभी भी।
STEP 1: Scalp Clean होना क्यों सबसे जरूरी है?
यह step simple लगता है,
लेकिन यहीं पर 80% लोग सबसे बड़ी गलती कर देते हैं।
बहुत लोग बिना सोचे सीधे अपने बालों में तेल लगा लेते हैं बिना ये जाने कि scalp की condition क्या है।
क्योंकी scalp हर दिन धूल, पसीना, pollution और dead skin जमा करती रहती है।
और जब आप ऐसी scalp पर oil लगाते हैं,
तो oil जड़ों तक जाने के बजाय उसी गंदगी को pores के अंदर push कर देता है।
जिससे:
👉 Pores block हो जाते हैं
👉 Scalp की breathing रुक जाती है
👉 Roots को oxygen और nutrition नहीं मिल पाता
और धीरे-धीरे Hair Fall बढ़ने लगता है।
यही कारण है कि कई लोग कहते हैं —
“तेल लगाने के बाद तो बाल और गिरने लगे”
जबकि असली problem तेल नहीं,
👉 गंदी scalp पर तेल लगाना है।
👉 इसलिए कोशिश करें कि scalp बहुत ज्यादा dirty न हो
👉 अगर scalp heavy या oily feel हो रही है,
तो पहले उसे clean करें, फिर oil लगाएं
STEP 2: सही Oil कैसे चुनें?
बहुत लोग hair oil को randomly choose करते हैं
👉 जो TV पर दिखा
👉 जो किसी ने recommend किया
👉 या जो अच्छा smell करता है
लेकिन यही सबसे बड़ी गलती है।
हर इंसान का scalp अलग होता है
और हर scalp की जरूरत भी अलग होती है।
अगर आप गलत oil चुन लेते हैं,
तो चाहे आप routine कितना भी सही follow करें
आपको सही result नहीं मिलेगा।
अब simple तरीके से समझिए:
👉 Dry scalp → nourishing oil चाहिए
👉 Oily scalp → light oil better होता है
👉 Dandruff या itching → soothing ingredients जरूरी हैं
मतलब साफ है:
✨️“One oil fits all” hair care में काम नहीं करता
आपको अपने scalp और hair type को समझना होगा तभी आप सही oil choose कर पायेंगें
और जब oil सही होता है,
तो routine का 50% काम वहीं पूरा हो जाता है
STEP 3: Oil की सही मात्रा कितनी होनी चाहिए?
यह भी एक common confusion है। जो 80% लोगों को होती है
बहुत लोग या तो बहुत कम oil लगाते हैं
या फिर इतना ज्यादा कि scalp पूरी तरह चिपचिपा हो जाता है।
और लोगों को लगता है कि
जितना ज्यादा तेल, उतना ज्यादा फायदा
लेकिन सच बिल्कुल उल्टा है।
Scalp की एक limit होती है। वो उतना ही oil absorb कर सकती है जितनी उसे जरूरत है।
अगर आप उससे ज्यादा oil लगाते हैं,
तो extra oil scalp पर जमा रह जाता है
जिससे:
👉 scalp greasy हो जाती है
👉 dust जल्दी चिपकती है
👉 pores block होने लगते हैं
👉 dandruff और fungal issues बढ़ सकते हैं
तो सही मात्रा क्या है?
इतना oil लगाइए कि scalp को हल्की moist feel हो ना बहुत dry लगे, ना बहुत greasy
याद रखिए:
Oil का काम scalp को support देना है
न कि उसे overload करना
STEP 4: सही तरीके से massage कैसे करें?
तेल लगाने के साथ-साथ उसे सही तरीके से लगाना भी जरूरी है। बहुत लोग जोर-जोर से massage करते हैं
या नाखूनों से scalp को रगड़ते हैं
सोचते हैं इससे blood circulation बढ़ेगा
लेकिन इससे फायदा कम नुकसान ज्यादा होता है।
👉 ज्यादा pressure से roots कमजोर होती हैं
👉 weak बाल जल्दी टूट जाते हैं
👉 नाखून scalp को damage कर सकते हैं
सही तरीका:
✨️ उंगलियों के soft part का इस्तेमाल करें
✨️ हल्के हाथ से circular motion में massage करें
कितनी देर?
बहुत सारे लोगों का सवाल रहता है कि तेल को कितनी देर तक लगायें या मसाज करें तो 2–3 मिनट काफी होता है
STEP 5: Oil लगाने के बाद कितना समय रखें?
यह भी एक common confusion है। जिससे 80% लोग Confuse रहते हैं
बहुत लोग सोचते हैं कि
जितनी देर oil रहेगा, उतना ज्यादा फायदा होगा
इसलिए कुछ लोग 24 घंटे तक oil लगाए रखते हैं
लेकिन यह सही नहीं है।
डॉक्टर के अनुसार बालों में 6 से 8 घंटे तक तेल लगा रहना सबसे अच्छा माना जाता है
इस दौरान oil scalp को nourish कर देता है
और overloading भी नहीं होती
अगर आपको suit करता है तो overnight भी रख सकते हैं लेकिन हर बार जरूरी नहीं
याद रखिए:
👉 सही time = सही result
👉 ज्यादा time = ज्यादा problem
STEP 6: सही shampoo करना भी जरूरी है
बहुत लोग oiling तो करते हैं लेकिन wash सही से नहीं करते हैं और यहीं routine fail हो जाता है।
अगर scalp properly clean नहीं होती तो oil की layer रह जाती है
जिससे:
👉 pores पूरी तरह साफ नहीं होते
👉 buildup बढ़ता है
👉 hair fall trigger हो सकता है
सही तरीका है:
✨️ mild shampoo use करें
✨️ scalp को gently clean करें
✨️ जोर से रगड़ने से बचें
STEP 7: Consistency ही असली game है
सबसे जरूरी बात — consistency है बहुत लोग 2–3 बार oil लगाकर result expect करने लगते हैं
लेकिन hair fall instant problem नहीं है
और इसका solution भी instant नहीं होता
आपको कम से कम 60–90 दिन का time देना होगा उसके बाद आपको धीरे-धीरे रिजल्ट देखने को मिलेंगे
अगर आप हफ्ते में 2 से 3 बार वायलिन करते हैं तो धीरे-धीरे आपका:
👉 hair fall कम होगा
👉 roots strong होंगे
👉 scalp healthy होगी
एक बात हमेशा ध्यान रखिए की consistency ही Small Efforts को Result में बदलती है
🕒 SIMPLE ROUTINE (Quick Recap)
👉 Clean scalp
👉 Right oil
👉 Right quantity
👉 Gentle massage
👉 6–8 घंटे बाद wash
👉 Consistency 60–90 दिन
✨️ बस यही है perfect oiling routine
👉 2 मिनट का Free Hair Health Check करें
और जानें:
आपके hair fall की असली वजह क्या है
और कौन-सा routine आपके लिए सही रहेगा
👉 (https://ayurvaan.in/hair-health-check)
याद रखिए, तेल कोई जादू नहीं है लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह आपके hair care Routine का सबसे Strong Support बन सकता है।
“गलती तेल में नहीं होती,
गलती हमारे तरीके में होती है।
जब तरीका सही होता है,
तभी result भी सही मिलता है”