तेल लगाने के बाद भी बाल क्यों झड़ते रहते हैं? 5 बड़ी गलतियाँ जो लोग रोज़ करते हैं
अगर आप भी ये सोचते हैं:
“मैं तो हफ्ते में 2–3 बार तेल लगाता हूँ, फिर भी बाल झड़ क्यों रहे हैं?”
तो सबसे पहले एक बात साफ कर लीजिए —
तेल लगाना ज़रूरी है, लेकिन अकेला तेल hair fall नहीं रोक सकता।
असल में बाल झड़ने की वजह तेल नहीं, बल्कि तेल लगाने का गलत तरीका होता है।
आइए, step-by-step समझते हैं 👇
क्या तेल बाल झड़ने की दवा है या सिर्फ सपोर्ट?
90% लोगों का यही Confusion यही रहता है कि अगर वह लगातार हेयर ऑयलिंग करेंगे (हफ्ते में 2 से 3 बार) तो उनका Hair Fall रुक जाएगा।
लेकिन यहीं पर लोग सबसे बड़ी गलती कर देते हैं और सच्चाई यह है कि Hair oil का Role इलाज करने का नहीं, बल्कि बालों को Support देने का होता है।
Oil का काम होता है स्कैल्प को पोषण देना यानि Scalp की त्वचा को moisture देना।
ताकि Roots तक न्यूट्रिशन समय से पहुंच सके और ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव हो सके जिससे बालों की जड़ों को बेहतर एनवायरमेंट मिले और बाल झड़ना कम हो सके और नये बाल उग सके।
अगर scalp के Pores पहले से ही बंद हो, जडें कमजोर हो या आपकी Daily Hair Care Routine ही गलत हो (जैैसे= गलत Shampoo, Stress, Poor Diet) तो सिर्फ तेल लगाने से problem solve नहीं होगी। ऐसे में oil आपके बालों को एक Healthy Support तो देगा, लेकिन वो Roots को ठीक नहीं कर पाएगा और जब Roots same रहेगा,
तो तेल लगाने के बाद भी आपके बाल लगातार गिरते रहेंगे।
इसलिए तेल को चमत्कारी समाधान मानना गलती है,
लेकिन तेल को ignore करना भी उतनी ही बड़ी गलती है।
तो आइए अब 5 वह गलतियां जानते हैं जो आप रोज करते हैं और इसी वजह से आपका हेयर फॉल नहीं रुकता है तो स्टेप बाय स्टेप आप चाहे तो इन्हें कॉपी पेन लेकर नोट भी कर सकते हैं क्योंकि यह छोटी-छोटी गलतियां ही आपके Hair Fall का सबसे बड़ा कारण बनती हैं|
❌ गलती #1: गंदी स्कैल्प पर तेल लगाना
यह सबसे आम और सबसे ज़्यादा की जाने वाली गलतियों मे से एक है,
और यहीं से ज़्यादातर लोगों का Hair Fall शुरू होता है।
बहुत से लोग सोचते हैं कि
“तेल तो पोषण देता है जब मन करे तब लगा लो,
तो अगर बिना सिर धोए भी तेेल लगा लेंगे तो क्या फर्क पड़ेगा?”
लेकिन यहीं पर वह सबसे बड़ी गलती कर देते हैं
असल में हमारा स्कैल्प हर दिन धूल, पसीना, Pollution और Dead Skin Cells जमा करती रहता है।
और जब इस गंदे स्कैल्प पर सीधे तेल लगा दिया जाता है, तो तेल पोषण देने की जगह इन सारी गंदगियों को जड़ों के अंदर दबा देता है।
जिससे स्कैल्प के रोमछिद्र पहले से ही आधे बंद होते हैं,
और ऊपर से तेल लगते ही ये पूरी तरह block हो जाते हैं। तो Oxygen और Nutrition बालों की जड़ों तक सही से नहीं पहुंच पाता।
और धीरे-धीरे जड़ें कमजोर होने लगती हैं,
और बाल बिना किसी warning के झड़ने लगते हैं।
यही वजह है कि बहुत से लोग कहते हैं —
तेल लगाने के बाद तो और ज़्यादा बाल गिरने लगे।”
जबकि सच्चाई तो यह है कि गलती तेल की नहीं,
बल्कि गलती तेल लगाने के समय और तरीके में।
गंदे स्कैल्प पर तेल लगाने से एक और बड़ा नुकसान होता है जिसके बारे में कोई बात नहीं करता।
Fungal infection और Dandruff की संभावना बढ़ जाती है।
स्कैल्प में खुजली, जलन और चिपचिपापन आने लगता है, जो Hair Fall को और तेज़ कर देता है।
अब सही तरीका क्या है?
तेल लगाने से पहले ज़रूरी है कि आपका स्कैल्प साफ हो क्योंकि जब स्कैल्प साफ होता है तो तेल सही से Absorb होता है, Blood Circulation बेहतर होता है Roots को Support मिलता है।
हमेशा याद रखिए,
तेल तभी फायदा करता है जब स्कैल्प उसे accept करने की हालत में हो। वरना वही तेल
जो Nourishment देने आया था वही Hair Fall देकर चला जाता है
❌ गलती #2: बहुत ज़्यादा या हर रोज़ तेल लगाना
हमारे भारत में एक पुरानी सोच चली आ रही है —
“जितना ज़्यादा तेल, उतना ज़्यादा फायदा।”
इसी वजह से बहुत से लोग हर रोज़ तेल लगाना शुरू कर देते हैं, या एक बार में बहुत ज़्यादा मात्रा में तेल इस्तेमाल करते हैं।
लेकिन कई Hair Expert का कहना है कि बालों की अच्छी सेहत के लिए Quantity से ज़्यादा, Balance ज़रूरी होता है।
असल में हमारी स्कैल्प की अपनी एक Natural Capacity होती है। वो जितना तेल Absorb कर सकता है, उससे ज़्यादा तेल लगाने का कोई फायदा नहीं होता। बल्कि Extra Oil लगाने से वह स्कैल्प पर जमा होकर Problems पैदा करना शुरू कर देता है।
जब रोज़-रोज़ या बहुत ज़्यादा मात्रा मे बालों में तेल लगाया जाता है, तो स्कैल्प लगातार oily बना रहता है।
इससे धूल और गंदगी जल्दी चिपकती है,
Fungal Growth के Chances बढ़ जाते हैं और dandruff जैसी problems धीरे-धीरे शुरू हो जाती हैं।
ज़्यादा तेल लगाने से एक और बड़ी Problem यह होती है कि स्कैल्प की Natural Breathing रुक जाती है।
जिससे Roots को जितनी हवा और oxygen मिलनी चाहिए, वो नहीं मिल पाती। और इसीलिए एक समय के बाद हेयर फॉल होना शुरू हो जाता है
कभी-कभार बहुत से लोग यह भी नोटिस करते हैं कि
तेल लगाने के कुछ घंटों बाद उनके Scalp में खुजली या Irritation होने लगती है। यह इस बात का साफ़ संकेत है कि आपका स्कैल्प Overloaded हो चुका होता है
और आराम की जरूरत है तेल की नहीं।
तो सही तरीका क्या है?
मेल और फीमेल दोनों के लिए हफ्ते में 2 बार तेल लगाना बिल्कुल सही माना जाता है। इससे स्कैल्प को nourishment भी मिलता है और उसे Recover होने का समय भी मिलता है।
बालों में तेल डालते वक्त मात्रा का रखें खास ध्यान। बालों में इतना तेल लगाइए कि स्कैल्प हल्की सी Moist महसूस कर सके ना कि पूरी तरह चिपचिपा हो जाए। अगर तेल बहता हुआ महसूस हो रहा है तो समझ जाइए मात्रा बहुत ज्यादा हो चुकी है।
हमेशा याद रखिए,
तेल का काम स्कैल्प को support देना है,
उसे overload करना नहीं।
जब आप सही frequency और सही quantity में तेल लगाते हैं, तभी वो Hair Health को Improve करता है।
❌ गलती #3: गलत तरीके से मसाज करना
बहुत लोग मानते हैं कि
तेल लगाते समय जोर-जोर से मसाज करना या नाखूनों से स्कैल्प को scratch करना बालों के लिए फायदेमंद होता है या 10–15 मिनट तक लगातार मसाज करना सही है।
लेकिन सच्चाई कुछ और है।
गलत मसाज बालों को मज़बूत नहीं, बल्कि बालों को कमज़ोर बनाती है।
जब आप अपने स्कैल्प पर लगातार ज़्यादा pressure डालते हैं, तो सीधे Hair Roots पर असर पड़ता है।
बालों की जड़ें पहले से ही Sensitive होती हैं,
और ज़ोर लगाने से वो खिंचने लगती हैं।
इससे जो बाल Already Weak Stage में होते हैं,
वो उसी समय टूटकर गिर जाते हैं।
कुछ लोग नाखून से मसाज करते हैं
लेकिन नाखूनों से मसाज करना और भी ज़्यादा नुकसानदायक होता है। क्योंकि नाखून स्कैल्प की Upper Layer को Damage करते हैं, Micro Cuts बना देते हैं और वहीं से बालों में Irritation, Itching
या Infection शुरू हो जाता है। और कई बार Dandruff और Redness की शुरुआत
यहीं से शुुरु हो जाती है।
एक गलती और है जो अक्सर लोग करते हैं।
बहुत देर तक मसाज करना लोगों को लगता है कि जितनी ज्यादा देर तक वह मसाज करेंगे उतना ज्यादा ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा लेकिन Reality यह है कि 2 से 3 मिनट के बाद स्कैल्प को और stimulation की ज़रूरत नहीं होती। उसके बाद मसाज करने से
उल्टा Roots पर Stress बढ़ने लगता है।
तेल लगाने का सही तरीका।
उंगलियों के soft part का इस्तेमाल करें, नाखून नहीं।
हल्के हाथ से Circular Motion में मसाज करें,
जैसे आप स्कैल्प को relax कर रहे हों, ना कि उसे घिस रहे हों।
कितनी देर तक मसाज करें।
2 से 3 मिनट की मसाज बालों के लिए बिल्कुल पर्याप्त होती है। इससे Blood Circulation Improve होता है
और तेल बालों में अच्छे से Absorb हो जाता है,
बिना Roots को नुकसान पहुँचाए।
❌ गलती #4: तेल लगाने के बाद सही समय पर शैम्पू न करना
तेल लगाने के बाद सबसे ज़्यादा Confusion इसी बात को लेकर होता है कि बाल कब धोने चाहिए।
कुछ लोगों का मानना होता है कि तेल जितनी ज्यादा देर तक रहेगा उतना ज्यादा फायदा करेगा और इसी वजह से कई लोग तो 24 घंटे तक या कभी-कभी उससे भी ज्यादा देर तक तेल को बालों में लगाए रखते हैं।
लेकिन लोगों से यहीं पर एक बड़ी गलती हो जाती है।
देखो समझने वाली बात तो यह है कि तेल का काम स्कैल्प को nourish करना है, ना कि उसे ढक कर बंद कर देना। एक limit तक ही तेल फायदेमंद होता है,
लेकिन उस Limit के बाद वही तेल Problem बन जाता है।
जब तेल बहुत ज़्यादा देर तक स्कैल्प पर लगा रहता है,
तो वो धूल, पसीना और Pollution को Attract करता है।
और धीरे-धीरे रोमछिद्र बन्द होने लगते हैं जिससे स्कैल्प की Natural Breathing रुक जाती है ऐसी Condition में बालों की जे कमजोर होने लगते हैं। और Hair Fall बढ़ सकता है।
कुछ लोग तेल तो लगा लेते हैं, लेकिन Shampoo सही से नहीं करते। या तो बहुत हल्का धोते हैं या Scalp को Properly Clean नहीं करते।
और एक समय के बाद नतीजा यह होता है कि
तेल की layer स्कैल्प पर रह जाती है और रोमछिद्र पूरी तरह साफ़ नहीं हो पाते। यह भी Hair Fall एक silent कारण बन जाता है।
तो सही तरीका क्या है?
तेल लगाने के 6 से 8 घंटे के अंदर
बाल धो देना सबसे Safe और Effective माना जाता है। क्योंकि इस Time में तेल अपना काम कर चुका होता है और स्कैल्प को नुकसान भी नहीं होता।
कई लोगों का सवाल रहता है कि कैसी शैंपू Use करें। तो देखिए शैम्पू हमेशा Mild होना चाहिए, ताकि स्कैल्प की Natural Oils पूरी तरह Strip न हों।
ज़ोर-ज़ोर से रगड़ने की जगह Soft तरीके से scalp Clean करें और सिर्फ उतना ही Shampoo इस्तेमाल करें जितना ज़रूरी हो।
❌ गलती #5: हर किसी के लिए एक ही तेल इस्तेमाल करना
दोस्त, रिश्तेदार, YouTube या Instagram पर देखा गया तेल बिना सोचे-समझे इस्तेमाल करना।
बहुत से लोग यह मान लेते हैं कि अगर कोई Hair Oil किसी और पर काम कर रहा है, तो वही तेल उनके लिए भी सही होगा।
लेकिन यही लोग सबसे बड़ी गलती कर देते हैं।
हर इंसान का स्कैल्प और बाल अलग होते हैं।
इसलिए “ONE OIL FITS ALL” वाला Concept
Hair Care में काम नहीं करता।
किसी का स्कैल्प Oily होता है, तो किसी की बहुत Dry।
कुछ लोगों को Dandruff की Problem रहती है,
तो कुछ लोगों को Hair Thinning या Hair Fall
अब अगर इन सब conditions में
एक ही तरह का तेल इस्तेमाल किया जाए,
तो Result कैसे Same आएगा?
गलत तेल इस्तेमाल करने से
कई बार Hair Fall कम होने के बजाय बढ़ जाता है।
जैसे, अगर आपकी स्कैल्प पहले से oily है।
और आप बहुत Heavy Oil इस्तेमाल कर रहे हैं,
तो रोमछिद्र जल्दी Block होंगे, Itching और Dandruff बढ़ेगा और Roots Weak होने लगेंगा।
वहीं अगर आपका स्कैल्प Dry है
और आप बहुत हल्का या Alcohol-Based oil इस्तेमाल कर रहे हैं, तो स्कैल्प को पूरा Nourishment नहीं मिलेगा। ऐसी condition में बाल रूखे रहेंगे,
Breakage बढ़ेगा और Growth Slow हो जाएगी।
इतना ही नही कई लोग सिर्फ खुशबू, Color
या “100% Ayurvedic ” लिखे होने के आधार पर
तेल चुन लेते हैं। लेकिन label पढ़े बिना Ingredients समझे बिना तेल चुनना नुकसान कर सकता है।
सही तरीका यह है कि
तेल हमेशा अपने Hair Type और Scalp Condition देखकर चुना चाहिए।
सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है कि
आपकी असली Problem क्या है —
Oily Scalp, Dry Scalp, Dandruff, Hair Thinning या Stress-Related Hair Fall
जब तेल आपकी Condition के हिसाब से होता है,
तभी वो आपके Scalp को Support करता है
और Routine का हिस्सा बनकर काम करता है। वरना वही तेल एक Silent Trigger बनकर आपके Hair Fall का कारण बनता है।
हर Hair Fall एक जैसा नहीं होता। हो सकता है आप सही तेल लगा रहे हों, लेकिन गलती Routine या Scalp Condition में हो।
आपकी असली Problem क्या है
और आप रोज़ कौन-सी गलती दोहरा रहे हैं।
अगर आपको ये जानकारी useful लगी,
तो इसे save करें और उन लोगों के साथ शेयर करें
जो hair fall से परेशान हैं।
👉 2 मिनट का Free Hair Health Check करें
और जानें: https://ayurvaan.in/hair-health-check