बाल झड़ना क्यों नहीं रुकता? और इसे कैसे रोका जाए – 7 आसान उपाय जो हर कोई फॉलो कर सकता है
भूमिक…..
अगर आप ये ब्लॉग पढ़ रहे हैं तो
○ आपके बाल लगातार झड़ते जा रहे हैं
○ आपने कई तरह के तेल बदले लेकिन कोई आराम नहीं
○ यूट्यूब इंस्टाग्राम डॉक्टर आपने सब ट्राई किया लेकिन रिजल्ट जीरो
और मन में बार-बार बस एक ही सवाल आता है आखिर मेरे बालों का झड़ना रुक क्यों नहीं रहा है मेरे बाल झड़ना कब रुकेंगे
तो मैं आपको बताना चाहूंगा कि इस समस्या से सिर्फ आप ही नहीं भारत में 10 में से 7 लोग बाल झड़ने की इस समस्या से गुजर रहे हैं और आप में से 90% लोगों को लगता है कि बस एक सही हेयर ऑयल मिल जाए और सब ठीक हो जाएगा बाल झड़ना बंद हो जाएंगे लेकिन सच्चाई यह नहीं है बाल झड़ने की समस्या तेल की नहीं बल्कि समझ की कमी की समस्या है
परिचय (Introduction)
बाल झड़ना आज के समय की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बन चुकी है तेल लगाने, स्कैल्प मसाज करने और शैंपू बदलने के बावजूद कई लोगों के बालों का झड़ना कम ही नहीं होता है लेकिन इसका कारण केवल जेनेटिक्स नहीं होता अक्सर हमारे रोजमर्रा की गलत आदतें और गलत रहन-सहन, गलत जीवन शैली और पोषण की कमी से बाल कमजोर होते हैं और बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं
आज के इस ब्लॉग में आपको 7 ऐसे कारण पता चलेंगे जिनकी वजह से बाल झड़ते हैं और साथ में आपको उनके उपाय भी बताए जाएंगे जिन्हें अपना कर आप अपने बालों को मजबूत, घना और स्वस्थ बना सकते हैं
तो जानते हैं वह 7 कारण जिससे आपके बाल झड़ना शुरू होते हैं
- स्कैल्प गंदा होना
स्कैल्प पर जमा धूल, तेल और गंदगी बालों की जड़ों को ब्लॉक कर देती है जिससे बाल कमजोर हो जाते हैं और धीरे-धीरे झड़ना शुरू हो जाते हैं
सुझाव:
- हफ्ते में एक से दो बार हल्के शैंपू से अपने बालों की सफाई करें
- रात में सोते वक्त साफ तकिया का इस्तेमाल करें
- तेल लगाने से पहले हल्की मसाज करें ताकि तेल अच्छे से बालों में अवशोषित हो सके और जड़ों तक जा सके
2. ज्यादा शैम्पू करना
हर दिन शैंपू करने से या हफ्ते में 5 से 6 बार शैंपू करने से स्कैल्प का प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है जिससे बाल ड्राई और कमजोर हो जाते हैं और इसी वजह से बाल टूटने लगते हैं
सुझाव:
- अगर हो सके तो बालों को धोने से पहले पानी को हल्का गुनगुना कर लें
- तेल लगाने के 30–45 मिनट बाद हल्के शैम्पू से बाल धोएं।
- Sulfate-free और mild शैम्पू चुनें।
3. तनाव और जीवनशैली
तनाव, नींद की कमी, बाहर का खाना और अस्वस्थ जीवन शैली हार्मोन को प्रभावित करती है और जब हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है तो बालों की वृद्धि धीमी हो जाती है और बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं
सुझाव:
- योग और ध्यान करना
- रोजाना 6–8 घंटे की नींद लेना
- समय पर भोजन और पानी पीना
- सप्ताह में 2–3 बार हल्का तेल लगाएं (भृंगराज, आमला, तिल या बादाम तेल)।
4. पोषण और डाइट की कमी
बालों के लिए प्रोटीन, आयरन और विटामिन की पर्याप्त मात्रा ना हो तो बालों का झड़ना शुरू हो सकता है। इसलिए विटामिन D, Zinc और Omega-3 बालों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत मददगार होता है
सुझाव:
- दाल, नट्स,अंडे (बायोटिन और प्रोटीन), चिकन, मछली, दालें, सोयाबीन
- हरी सब्जियाँ और मौसमी फल खाएं।
- संतुलित आहार रखें
5. रासायनिक उत्पादों का ज्यादा इस्तेमाल
आज के इस फैशन के दौर में लगातार हेयर कलर सीरम और स्ट्रांग शैंपू उसे करने से बालों की जड़ कमजोर पड़ जाती हैं और बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं
सुझाव:
- हल्के, प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उत्पाद चुनें।
- हर तरह की हेयर ऑयल उसे करने से बच्चे
- कोई अच्छा और हल्का आयुर्वेदिक तेल इस्तेमाल करें
- कैमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम करें।
6. पानी की कमी
इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉट और चैटिंग के चक्कर में लोग खाना पीना और टाइम से सोना ही भूल जाते हैं जिस वजह से उनके बालों को एक बहुत बड़ा नुकसान पहुंचता है इसलिए समय से पानी पिएं और अपने बालों को बचायें
सुझाव:
- रोजाना 2–3 लीटर पानी पिएं।
- पर्याप्त नींद लें
- नियमित आराम करें।
- और समय-समय पर हर काम करें
7. जेनेटिक कारण
अगर आपकी फैमिली में आपके आपकी मम्मी, पापा आपके भाई, बहन या किसी को भी हेयर फॉल की प्रॉब्लम है तो बहुत ज्यादा संभावना है कि आपको भी हेयर फॉल हो सकता है लेकिन सही देखभाल और सही जीवन शैली अपनाने से आपको काफी हद तक आराम मिल सकता है या आपका हेयर फॉल रुक सकता है
सुझाव:
- केेवल Genetics को ही बहाना न बनाएं।
- घर के बाहर बालों को ढक कर रखने की कोशिश करें
- सही तेल, स्कैल्प मसाज और पोषण पर ध्यान दें।
इन 7 करणों को नज़रअंदाज करना आपका हेयर फॉल और ज्यादा बढ़ा सकती है तो अगर आप अपने हेयर फॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं या पूरी तरह रोकना चाहते हैं तो इन 7 आदतों को या सात कामों को आज से ही अपनाना शुरू कर दीजिए जिससे आप अपने बालों को बचा सकें धन्यवाद।